शाही मस्जिद का हिस्सा तोड़ने को ले के विवाद पुलिस पर फेंके पत्थर,क्षेत्र में तनाव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन नई हलचल आज शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने को ले कर विवाद हो गया जहां महिलाओं ने चक्का जाम कर दिया वहीं पुलिस को आगे बढ़ते देख पुलिस पर पत्थर फेंकना चालू कर दिया बताया जाता है कि समाज के 1 गुट ने स्वयं इस हिस्से को अपने हाथों से हटाना चालू कर दिया था परंतु दूसरे गुट ने आ कर हंगामा चालू कर दिया जिससे माहौल बिगड़ गया ये हिस्सा काफी भीड़ भाड़ बाला ओर संवेदनशील माना जाता है पुलिस ने क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है और 250 मीटर तक किसी भी प्रकार की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है इलाके में अभी तनाव का माहौल है यह पहली बार नहीं जब सिंहस्थ के पहले सड़क चौड़ी करण के काम को लेकर विवाद हुआ हो 2003 में भी एक धर्म स्थल को सड़क चौड़ी करण के लिए हटाया था तब यहां कर्फ्यू भी लगाया गया था साल 2016 में भी विवाद हुआ था और अब 2026 में भी विवाद देखा जा रहा है हालांकि प्रशासन आपसी सहमति से काम कर रहा है और अभी भी शहर काजी के साथ सहमति बनी है और प्रशासन अपने काम में लगा है मुख्यमंत्री मोहन यादव का गृह नगर होने से प्रशासन बहुत सावधानी बरत रहा है आज भी पुलिस फोर्स पूरे सुरक्षा इंतजामों में साथ था पत्थरबाजी होने के बाद भी फोर्स कुछ पीछे हटा ओर अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है नगर की सड़कों को चौड़ीकरण के लिए दर्जनों धर्मस्थल हटाए जा चुके हैं लेकिन यह सब आपसी बातचीत और सामंजस से ही हुआ है अभी तक कोई विवाद की स्थिति पैदा नहीं हुई थी परंतु आज एक गुर
गुट द्वारा विवाद पैदा किया गया है हाई कोर्ट के निर्णय के बाद काम चालू हो जाएगा पहले हनुमान मंदिर पर भी याचिका दायर की गई थी परंतु उसको खारिज कर दिया गया था इस से स्पष्ट है कि आने वाला निर्णय भी स्पष्ट होगा प्रशासन के पास कानून ओर न्यायपालिका दोनों की ताकत होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें