विदिशा नई हलचल पुलिस थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोना एवं चांदी के आभूषण, कुल मशरूका लगभग ₹1,55,000/- बरामद कर जप्त किया है।
थाना मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमऊंखेड़ी में एक घर से सोना एवं चांदी के आभूषण चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना मुगलसराय में अपराध क्रमांक 135/26, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी गए आभूषण बरामद किए गए तथा प्रकरण में आरोपी मन्नू पिता रहीम खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना मुगलसराय को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री सोनू डाबर एवं थाना प्रभारी मुगलसराय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।उक्त कार्रवाई में
थाना प्रभारी , उ नि प्रकाश भिलाला, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार, सुनील पुरी, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आकाश राणा, रतिराम एवं नीरज राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही









