हत्या के मामले में 2 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, लटेरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल अशोक मीणा। थाना लटेरी क्षेत्र के ग्राम मलनिया में वर्ष 2024 में हुए विवाद के दौरान सिद्दीक खान की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को लटेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि ग्राम मलनिया में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान सिद्दीक खान की मृत्यु हो गई थी, जिस पर थाना लटेरी में अपराध क्रमांक 309/24 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

फरार आरोपी जलाल खां पिता वसीर खां, उम्र 85 वर्ष, निवासी ग्राम मलनिया घटना के बाद से लगभग 2 वर्ष से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा 1 फरवरी 2025 को 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बीभेन्द्रु व्यंकट टांडिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

24 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मलनिया में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को न्यायालय लटेरी में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने पर उसे उप जेल लटेरी में दाखिल कराया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बीभेन्द्रु व्यंकट टांडिया, उनि वी.एल. सिलोरिया, प्र.आर. महेश भील, प्र.आर. संजीव शाक्य, आरक्षक अवध पटेल एवं आरक्षक दीपक जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें