सरस्वती विद्या मंदिर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे “नमामि भारतम” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे सरस्वती विद्या मंदिर, मधुसूदनगढ़ रोड, लटेरी में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहन, समिति के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक बंधु-भगिनी एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष रमेश चौरसिया ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विदिशा विभाग के विभाग बौद्धिक प्रमुख प्रमोद बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति से उपाध्यक्ष रामगुलाम राजोरिया, सचिव मुकेश रघुवंशी, सह-सचिव ऋषि अग्रवाल, सदस्य लक्ष्मण सिंह बघेल, देवेंद्र गुप्ता, संरक्षक सुरेश भाई जी अग्रवाल, मुकेश कुर्मी, अजीत जैन एवं मढ़ैया विद्यालय से प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ठीक 11 बजे सामूहिक वंदे मातरम गायन से हुआ, तत्पश्चात मां भारती के चरणों में पूजन-अर्चन किया गया। मुख्य वक्ता प्रमोद बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वंदे मातरम के गायन से व्यक्ति के मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम, समर्पण और देशभक्ति की भावना जागृत होती है।” उन्होंने वंदे मातरम की भूमिका और पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथि परिचय संस्था प्राचार्य श्री उमेश त्यागी ने कराया, स्वागत विद्यालय के आचार्यों द्वारा किया गया। आभार संस्था सचिव श्री मुकेश जी रघुवंशी ने व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती राधा शर्मा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें