पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की प्रभावी मौजूदगी — आमजन को सुरक्षा का भरोसा
विदिशा नई हलचल अनंत चतुर्दशी चल समारोह एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक श् रोहित काशवानी की उपस्थिति में विदिशा शहर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विदिशा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करने के साथ ही असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
🔷 शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा फ्लैग मार्च:
फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, निकासा, तिलक चौक, सराफा, बड़ा बाजार, लोहा बाजार, झूलन पीर, बजरिया, बरईपुरा, किरी मोहल्ला, माधवगंज होते हुए वापस मेन मार्केट से थाना कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ।
🔷 अधिकारियों एवं पुलिस बल की रही सक्रिय सहभागिता:
फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) पंकज गीते, उप पुलिस अधीक्षक भूर सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी अजाक, थाना प्रभारी यातायात सहित थाना कोतवाली, थाना सिविल लाइन, थाना अजाक, महिला अपराध शाखा, पुलिस लाइन एवं अन्य थानों का बल मौजूद रहा।
🔷 फ्लैग मार्च का उद्देश्य:
✅ आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना
✅ चल समारोह एवं विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना
✅ संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करना
✅ असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखना
✅ नागरिकों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करना
🔷 सुरक्षा व्यवस्था के प्रमुख बिंदु:
✅ प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
✅ चल समारोह एवं विसर्जन मार्ग पर सतत पेट्रोलिंग एवं निगरानी
✅ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक पुलिस व्यवस्था
✅ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी
✅ सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाहजनक सूचनाओं की निगरानी
✅ किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल को सतर्क रखा गया है
🔷 सख्त कार्रवाई की चेतावनी:
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शांति भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
🔷 नागरिकों से अपील:
विदिशा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अनंत चतुर्दशी एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति, सद्भाव एवं अनुशासन बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
🔷 आपात संपर्क:
किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना हेतु तत्काल डायल-112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।









