किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उड़ान के दौरान फटा विमान का टायर, फ्यूल कम करने के लिए कई घंटे आसमान में उड़ता रहा विमान; आपात स्थिति के लिए अलर्ट रहा एयरपोर्ट प्रशासन

अजमेर/किशनगढ़ नई हलचल। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान विमान का टायर फटने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को अलर्ट कर दिया गया। पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित तरीके से उतारने की तैयारी की गई।

टायर फटने की सूचना के बाद विमान का फ्यूल कम करने के लिए उसे कई घंटों तक आसमान में उड़ाया गया। पर्याप्त मात्रा में ईंधन कम होने के बाद विमान की आपात स्थिति में क्रैश लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान किसी बड़े नुकसान की फिलहाल आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर जवानों और बचाव दल को पूरी तरह तैयार रखा गया था। वहीं एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रशासन की टीम विमान की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में सवार पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। विमान को हुए नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें