जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर नई हलचल झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन चारों की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें