गंज बासौदा नई हलचल
व्यापारियों ने एक जुट होकर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार गंजबासौदा को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है, कि विगत दिवस सरकार द्वारा यू.पी.आई भुगतान पर 2000/- रूपये से ऊपर के लेनदेन पर 0.4% एम.डी.आर. लगाने का निर्णय लिया गया है। जिससे लगभग 80% व्यापारी इसके दायरे में आ जायेंगे। पिछले लगभग 5-6 वर्षों से यू.पी.आई .सेवा को पूरी तरह निःशुल्क रखकर डिजिटल इंडिया और कैश लैस इकोनामी को बढ़ावा दिया गया ,लेकिन अब इस शुल्क को सीधे व्यापारी वर्ग पर डालने से छोटे दुकानदार फिर से नगदी लेनदेन की ओर लौटने को मजबूर हो सकते हैं । अनाज, किराना, पेट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि अन्य व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों का मार्जिन ही लगभग 1% से 1.5% तक होता है ,ऐसे में 0.4% का अतिरिक्त भार उनके लिये व्यापार करना मुश्किल कर देगा एवं अंत में यह भार ग्राहक पर ही आयेगा।
अतः बासौदा व्यापार महासंघ इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे निवेदन करता है कि छोटे व्यापारियों एवं कम मार्जिन वाले व्यवसायों को ध्यान में रखते हुये इस निर्णय पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इसे देश के करोड़ों व्यापारियों के हित में वापस लेना चाहिये। जिससे व्यापारी अपनी पूरी ईमानदारी एवं स्वाभिमान के साथ अपना व्यापार कर सकें।
नई हलचलइस अवसर पर व्यापार महासंघ के संरक्षक , पदाधिकारीगण एवं सभी संगठनों के व्यापारी बंधु उपस्थित थे









