गंजबासौदा नई हलचल
कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में धाराओं का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
दिनांक 08 सितंबर 2026 को फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में सूचना दी गई कि उसकी 16 वर्ष 08 माह की पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 579/26, धारा 137(2) बी.एन.एस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं लगातार प्रयासों के माध्यम से बालिका की तलाश की गई।
लगातार किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया तथा विधिसम्मत कार्रवाई के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
विवेचना में धाराओं का इजाफा एवं आरोपी की गिरफ्तारी
दस्तयाब बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 63(d)(vi), 64(i) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण में आरोपी विक्की रैकवार पिता प्यारेलाल रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी नई बस्ती लाल पठार, बासौदा, जिला विदिशा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, प्रधान आरक्षक महेंद्र गौंड, महिला आरक्षक स्वाति अवस्थी एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी अथवा संदिग्ध परिस्थिति की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके









