थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को दी गुड टच बेड की जानकारी और परेशानी हो तो क्या करे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल आज दिनांक 22.09.2026 को लटेरी  थाना प्रभारी  द्वारा 40 50 बच्चों को एसडीओपी कार्यालय लटेरी पर उमंग दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें गुड टच एवं बैड टच के संबंध में जानकारी दी गई। छात्राओं से उनकी समस्याओं एवं परेशानियों के संबंध में चर्चा कर उनकी बात सुनी गई तथा आवश्यक समझाइश दी गई।
छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, असहजता अथवा परेशानी होने पर उसे छिपाएं नहीं, बल्कि तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग रहने हेतु समझाइश दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें