मारपीट, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण एवं अन्य शिकायतों पर अधिकारियों से ली जानकारी, निष्पक्ष जांच और समयबद्ध निराकरण पर जोर विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा 22 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई में 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली तथा शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए









