गांजा, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक तोल कांटा व नगदी सहित ₹1.56 लाख से अधिक का मशरूका जप्त
सिरोंज पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिरोंज श्रीमती सोनू डावर के मार्गदर्शन में थाना सिरोंज पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 113 ग्राम गांजा सहित कुल ₹1,56,900 कीमत का मशरूका जप्त किया है।
सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा:
थाना सिरोंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिरोंज-अयोध्या बस्ती की पहाड़ी पर एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया









