घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी मुरवास पुलिस की गिरफ्त में, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

विदिशा   दिनांक 21 सितंबर 2026 को फरियादी पंजाब सिंह पिता हनमत सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम मसूड़ी द्वारा डायल-112 के माध्यम से सूचना दी गई कि एक व्यक्ति घर के अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर थाना मुरवास पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मदद से आरोपी सोहिल खान पिता कमाल अख्तर खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया, थाना पथरिया, जिला विदिशा को अभिरक्षा में लिया गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना मुरवास में अपराध क्रमांक 102/26, धारा 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई:
थाना मुरवास पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा चोरी करने के आशय से छप्पन भैरो मंदिर के पास स्थित फरियादी के घर में प्रवेश करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक MP15 MK 2327 जप्त की गई है। प्रकरण में विवेचना जारी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें