लटेरी में गुर्जर समाज का भव्य चल समारोह, हजारों समाजजन हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल अशोक मीना। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज लटेरी नगर में गुर्जर समाज द्वारा भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला, जिसका समापन सब्जी मंडी प्रांगण में हुआ। चल समारोह में दूर-दराज से आए गुर्जर समाज के हजारों लोग शामिल हुए, जिससे पूरा लटेरी नगर उत्सव के रंग में रंग गया।

चल समारोह में अखाड़ा प्रदर्शन, घोड़ियों का मनमोहक नृत्य, पारंपरिक लोक नृत्य और डीजे की धुन पर झूमते समाजजन आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान श्री देवनारायण के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

सिरोंज चौराहे पर पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने किया भव्य स्वागत
चल समारोह जब सिरोंज चौराहे पर पहुँचा तो वहाँ पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक माननीय लक्ष्मण सिंह सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ने भगवान श्री देवनारायण जी की आरती कर समाज की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

जय स्तंभ पर भाजपा मंडल ने की अगवानी
इसके पश्चात भाजपा मंडल लटेरी द्वारा जय स्तंभ चौराहे पर चल समारोह का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा भगवान श्री देवनारायण जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं नगर परिषद के पार्षदगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें