कुरवाई नई हलचल कुरवाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुई नाबालिग बालिका को चंद घंटों में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
दिनांक 17 सितंबर 2026 को फरियादी द्वारा थाना कुरवाई में सूचना दी गई कि उसकी 17 वर्ष 05 माह की नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 469/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चंद घंटों में बालिका की दस्तयाबी
नाबालिग बालिका की शीघ्र तलाश के लिए थाना प्रभारी कुरवाई द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार पतारसी करते हुए चंद घंटों के भीतर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया एवं काउंसलिंग के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
प्रकरण में धाराओं का इजाफा, आरोपी गिरफ्तार
बालिका के दस्तयाब होने के बाद लिए गए कथनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(एन), 87 बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण के आरोपी घनश्याम पिता वीरसिंह आदिवासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिलौदा, थाना कुरवाई की तलाश कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय कुरवाई के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया
उक्त त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्रा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शिवशंकर यादव, आरक्षक उवेश खान, आरक्षक सौरभ एवं महिला आरक्षक रूपाली की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।









