पुलिस अधीक्षक ने गंज बासौदा में गणेश विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना बासौदा देहात में अपराधों की विवेचना, डिजिटल पुलिसिंग एवं विवेचकों को मिले नए टैबलेट के उपयोग की समीक्षा

बासौदा नई हलचल पुलिस अधीक्षक विदिशा  रोहित काशवानी द्वारा आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को आगामी गणेश विसर्जन एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए गंजबासौदा क्षेत्र के गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आवागमन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आपातकालीन एवं रेस्क्यू व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

इसके पश्चात थाना बासौदा देहात का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने में लंबित एवं प्रचलित अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचकों से प्रकरणवार जानकारी ली गई। गंभीर एवं लंबित प्रकरणों में साक्ष्यों के संकलन, विवेचना की गुणवत्ता एवं प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विवेचकों को प्राप्त नए टैबलेट के उपयोग की जानकारी ली:
निरीक्षण के दौरान विवेचकों को उपलब्ध कराए गए नए टैबलेट के संबंध में भी जानकारी ली गई। टैबलेट के उपयोग, विवेचना संबंधी कार्यों में इसकी उपयोगिता एवं डिजिटल माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विवेचना को अधिक त्वरित, व्यवस्थित एवं तकनीक-सक्षम बनाने के निर्देश दिए गए।

डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्म के उपयोग की समीक्षा:
CCTNS, ICJS, e-Rakshak, e-Sakshya, e-Vivechana, e-Summons एवं e-Prosecution जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्म के उपयोग एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। सभी डिजिटल माध्यमों का प्रभावी एवं नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे पुलिसिंग में पारदर्शिता एवं कार्यों में तेजी लाई जा सके।

मालखाने की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का जायजा:
मालखाने का निरीक्षण कर वहां रखे सामान एवं अभिलेखों के रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

गुंडा निगरानी एवं जिला बदर प्रकरणों की समीक्षा:
गुंडा निगरानी एवं जिला बदर प्रकरणों से संबंधित फाइलों एवं रिकॉर्ड की समीक्षा की गई। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी गंजबासौदा  शिखा भलावी, थाना बासौदा शहर प्रभारी निरीक्षक संजय बेदिया, थाना बासौदा देहात प्रभारी उप निरीक्षक जय कुमार सिंह, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक निरपत सिंह लोधी सहित संबंधित थानों का पुलिस बल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें