अजमेर नगर निगम में बीजेपी का महापौर, 43 वोटों के साथ महिला पार्षद ने संभाली कमान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

80 पार्षदों ने किया महापौर पद के लिए मतदान, कांग्रेस को मिले 37 वोट

अजमेर नई हलचल अनिल कुमार, । अजमेर नगर निगम के महापौर पद के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। नगर निगम के 80 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों ने महापौर पद के लिए मतदान किया। चुनाव में बीजेपी के 32, कांग्रेस के 37 और 11 निर्दलीय पार्षदों ने हिस्सा लिया।

मतदान के बाद हुई मतगणना में बीजेपी की प्रत्याशी ने 43 वोट हासिल कर महापौर पद पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 37 वोट पड़े। इस तरह अजमेर नगर निगम में एक बार फिर महापौर पद बीजेपी के खाते में गया।

महापौर पद पर बीजेपी की महिला प्रत्याशी के निर्वाचित होने के बाद नगर निगम परिसर में समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद महापौर के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई।

अब उप महापौर का चुनाव कल

महापौर चुनाव के बाद अब 22 सितम्बर को उप महापौर पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए भी नगर निगम के निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे। उप महापौर चुनाव के बाद नगर निगम की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इसके बाद 23 और 24 सितम्बर को पंचायत चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। ऐसे में अजमेर जिले में आगामी दिनों में स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की गतिविधियां जारी रहेंगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें