जंप की ब्लॉक इकाई की बैठक 5 नए पत्रकार संगठन से जुड़े

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (jump) नेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया ( NFJI) गंज बासौदा ब्लॉक इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में संगठन की एकजुटता और विस्तार के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। जंप के ऊर्जावान एवं कर्मठ प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नामदेव, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र पस्तोर, गिरधर साहू एवं ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तनवानी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने कहा कि जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (jump) प्रदेश का सबसे बड़ा, सशक्त और अनुशासित पत्रकार संगठन है। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन ने पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को हमेशा अग्रिम पंक्ति में लड़ा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर किसी भी प्रकार की विपत्ति या दमन की स्थिति में जंप परिवार चट्टान की तरह एकजुट होकर खड़ा रहता है।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को ब्लॉक स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत चलाए जा रहे वहीं बैठक में सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया गया। पत्रकार चंद्रमोहन माली, पुखराज विश्वकर्मा, मनीष दांगी, अशोक शर्मा और प्रदीप मैथिल को नवीन सदस्यता प्रदान कर जंप परिवार में शामिल किया गया ।उपस्थित सभी साथियों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। बैठक में ब्लॉक स्तर पर पत्रकार हितों में संगोष्ठी, सम्मान समारोह एवं जनहित के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन पत्रकार नरेंद्र नामदेव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष गजेंद्र औदिच्य, सचिव हेमराज गुर्जर, संयुक्त सचिव नारायण औदिच्य, डालचंद पाल, कोषाध्यक्ष विजय अरोरा, सदस्य संजय शर्मा, हरिशंकर प्रजापति, केशव केवट, प्रदीप खटवानी, सुंदर सिंह जाट, हरिओम पाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें