अजमेर नगर निगम महापौर चुनाव: नए महापौर के लिए मतदान शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजमेर नई हलचल अनिल कुमार। अजमेर नगर निगम के नए महापौर के चुनाव को लेकर आज सोमवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचशील नगर स्थित झलकारी बाई स्मारक के पास नवनिर्मित नगर निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। नगर निगम के 80 वार्डों से निर्वाचित पार्षद महापौर पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस की ओर से किरण गढ़वाल और भाजपा की ओर से अनामिका शर्मा उम्मीदवार हैं। अजमेर नगर निगम में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं। महापौर के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है, ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और आज ही महापौर के चुनाव का परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के पहुंचने और मतदान का दौर जारी है। अब सभी की नजरें मतगणना और आने वाले परिणाम पर टिकी हैं कि अजमेर नगर निगम की नई महापौर की जिम्मेदारी किस उम्मीदवार को मिलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें