गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, जंगली जानवर के हमले की आशंका पर जांच

नई हलचल समाचारपत्र को आवश्यता है

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी नई हलचल। कोतवाली सदर क्षेत्र के मैनहा गांव में मंगलवार को चारा लेने गई महिला का शव देर रात गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान गांव निवासी गौरीशंकर की पत्नी पार्वती के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पार्वती मंगलवार दोपहर चारा लेने के लिए गन्ने के खेत की ओर गई थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों की मदद से महिला की तलाश शुरू की गई। देर रात करीब 11 बजे गन्ने के खेत में पार्वती का शव पड़ा मिला।
महिला के चेहरे और गले पर खरोंच के निशान देखकर परिजनों ने किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की, लेकिन गन्ने के खेत में किसी जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले। उन्होंने बताया कि महिला के चेहरे और गले पर मिले जख्म प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर के हमले जैसे प्रतीत नहीं हो रहे हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस और वन विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें