मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत मौ नगर में आयोजित हुआ शिविर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिंड नई हलचल कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मौ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को मौ नगर में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।
शिविर के दौरान कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों द्वारा राजस्व, नगर परिषद, बिजली, पानी, सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। कलेक्टर ने एक-एक कर शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लिया जाए तथा पात्र प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करना है।
वहीं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भी नागरिकों की पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आमजन से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहने के कारण नागरिकों को अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के समक्ष सीधे रखने का अवसर मिला। कई मामलों में कलेक्टर द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, जिससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना दिखाई दी।
शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें