(गंजबासौदा नई हलचल) नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में बड़ा उत्साह देखा गया । उनके 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर कई युवाओं ने शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में पहुँचकर रक्तदान किया, साथ ही शाम के समय आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के अंतर्गत गंजबासौदा रेलवे स्टेशन, मानस भवन, वार्ड क्रमांक 7 के बूथ क्रमांक 44 एवं 54 एवं नगर के विभिन्न वार्डों, सिंधी कॉलोनी, पचमा बाईपास, वार्ड क्रमांक 11 के बूथ नंबर 58,59, शहर वाचनालय विभिन्न वार्डों में रह रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर रंगोली सजाकर दीपक जलाए और सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी, तेजस्वी, उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि आज मोदी जी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश की श्रेणी में पहुंच रहा है, जो हमारे लिए गौरव का क्षण है ।आज पूरा विश्व भारत के नेतृत्व की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। अभी हाल ही में संपन्न हुआ ब्रिक्स सम्मेलन अपनी सफलता की गाथा स्वयं बता रहा है। गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के सामने मध्य प्रदेश की रंगोली बनाई गई, उसमें अनेकों दीप जलाए गए, और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी, नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव, श्रीमती नीतू देवेंद्र सिंह रघुवंशी, श्रीमती अंजलि यादव, श्रीमती अंशलेखा रोहित भावसार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, संदीप ठाकुर, जितेंद्र मेंना, मनोज यादव, संजू यादव , सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे









