भगवान विश्वकर्मा की निकली शोभायात्रा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा भावसार पुलिया स्थित विश्वकर्मा समाज मंदिर से बरेठ रोड होती हुई जय स्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, नेहरू चौक एवं मिल रोड से त्योंदा रोड से होती हुई पुनः मंदिर पर पर पहुंची, जहाँ भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाओं की संख्या अधिक रही, वे पूरे मार्ग में धार्मिक भजन गाती चल रही थीं। वहीं शोभायात्रा के आगे दो घोड़ों पर हाथ में ध्वज लिये युवक चल रहे थे। शोभा यात्रा में भगवान शिव पार्वती एवं राम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं बाहर से पधारे तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा अखाड़े में विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए जा रहे थे। जो लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कलाकारों द्वारा सीने पर पत्थर रखकर उसे तुड़वाया गया। वहीं मोटरसाइकिल आदि के करतब भी दिखाए गए । शोभा यात्रा में डी .जे पर युवा थिरकते हुए नजर आए । शोभा यात्रा से पूर्व भगवान विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजन अर्चन एवं आरती तथा यज्ञ भी किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरणभी किया गया। शोभा यात्रा में विधायक हरि सिंह रघुवंशी, मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, नपा अध्यक्ष श्रीमतीशशि अनिल यादव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेश तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक निशंक जैन, विश्वकर्मा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें