तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिंड नई हलचल
उमरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे अकोड़ा स्थित बालाजी मैरिज गार्डन के पास सड़क पर हुआ। जानकारी के अनुसार, अकोड़ा निवासी लड़ता देवी पत्नी बंशीलाल, उम्र 90 वर्ष, वार्ड क्रमांक 12 में जगदीश शर्मा के मकान पर काम करती थीं। बुधवार सुबह वह घर से कचरा उठाकर बाहर फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार आ रहे आयशर ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सिकरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें