सिरोंज-लटेरी क्षेत्र के विकास कार्यों एवं अन्‍य महत्‍वपूर्ण विषयों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक उमाकांत शर्मा की भेंट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोंज नई हलचल। मुख्यमंत्री निवास समत्‍व भवन, भोपाल में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक  उमाकांत शर्मा ने प्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आत्मीय भेंट कर क्षेत्र की गंभीर समस्‍सयाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में पत्र प्रेषित किये।

इस अवसर पर विधायक  उमाकांत शर्मा ने सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास एवं विशेष रूप से महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री  से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा विभिन्न विषयों से संबंधित पत्र भी सौंपे।

विधायक  उमाकांत शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री  के समक्ष प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषय रखे—

1. एनएच-752बी के फोरलेन उन्नयन की मांग
ब्यावरा-मधुसूदनगढ़-लटेरी-सिरोंज राष्ट्रीय राजमार्ग को पथरिया-मेहलुआ तक विस्तारित करते हुए उक्त महत्वपूर्ण मार्ग का फोरलेन उन्नयन एवं निर्माण कराए जाने हेतु निवेदन किया गया।

2. मालथौन-बीना-कुरवाई-मेहलुआ चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग का सिरोंज तक विस्तार
मालथौन-बीना-कुरवाई-मेहलुआ चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित फोरलेन मार्ग का विस्तार सिरोंज तक किए जाने तथा फोरलेन मार्ग के रूप में निर्माण कराए जाने का आग्रह किया गया।

3. गुना-आरोन-सिरोंज-महानीम चौराहा-बैरसिया-भोपाल मार्ग का पुनर्निर्माण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग
क्षेत्र की आवागमन सुविधा, व्यापारिक गतिविधियों एवं भोपाल से बेहतर संपर्क को दृष्टिगत रखते हुए गुना-आरोन-सिरोंज-महानीम चौराहा-बैरसिया-भोपाल मार्ग का पुनर्निर्माण कराए जाने तथा इस महत्वपूर्ण मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराने के संबंध में भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया गया।

इसके अतिरिक्त विधायक  उमाकांत शर्मा ने क्षेत्र के अन्य आवश्यक विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों से भी माननीय मुख्यमंत्री  को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक  उमाकांत शर्मा द्वारा रखे गए सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

विधायक  उमाकांत शर्मा द्वारा उक्त महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी को भी पत्र प्रेषित किए गए हैं। मध्‍यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती लता वानखेड़े से भी इन विकास कार्यों के संबंध में अनुशंसा सहित पत्र केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रेषित करने हेतु आग्रह किया गया

इन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन के संबंध में विधायक श्री उमाकांत शर्मा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता, प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग, आयुक्‍त महोदय भोपाल संभाग भोपाल, कलेक्‍टर महोदय जिला विदिशा को भी पत्र प्रेषित किए कर निवेदन किए हैं।

विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने कहा कि सिरोंज-लटेरी क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन से सिरोंज-लटेरी क्षेत्र को प्रदेश की राजधानी भोपाल, बीना, गुना, ब्यावरा एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों से बेहतर सड़क संपर्क प्राप्त होगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों एवं यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति प्राप्त होगी।

आनंदपुर को तहसील बनाने की मांग
इसके साथ माननीय मुख्‍यमंत्री  से भेंट में आनंंदपुर को तहसील बनाने तथा आनंदपुर में शासकीय महाविद्यालय की घोषणा को पूर्ण करवाने हेतु भी पूर्व मण्‍डल अध्‍यक्ष श्री राजेश यादव एवं वर्तमान मण्‍डल अध्‍यक्ष आशीष शर्मा के साथ ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें