युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा नई हलचल। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव सरोठ पछाया में बुधवार को एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परिवार में पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया गया कि करीब 14 वर्ष पूर्व सोनू की मां  अपने पति से अलग होकर थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव सरोठ पछाया में राहुल बाबा के साथ रहने लगी थीं। करीब दो वर्ष पूर्व राहुल बाबा द्वारा संध्या नाम की महिला से विवाह किए जाने के बाद परिवार में विवाद की स्थिति बनने की बात सामने आई है।
घटना के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें