महिला आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अंतिम अवसर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अधिकतम आयु सीमा नहीं; 22 सितम्बर दोपहर 12 बजे तक आवेदन                                             अजमेर,नई हलचल अनिलकुमार । राजकीय महिला आईटीआई, अजमेर में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए महिलाओं को एक और अवसर दिया गया है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में चयन से वंचित रहने वाली अभ्यर्थी तथा नए प्रवेश की इच्छुक महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत 22 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तक आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकेंगी।

संस्थान के सहायक निदेशक शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उपयोगी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का यह अवसर है। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है। महिलाओं से प्रशिक्षण शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

समूह अनुदेशक एवं प्रवेश प्रभारी महेश पंचोली ने बताया कि संस्थान में कक्षा आठवीं एवं दसवीं स्तर पर आधारित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं की रुचि लगातार बनी हुई है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए यह अंतिम अवसर है।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चयन नहीं हुआ है, वे अपने ऑनलाइन आवेदन की प्रति तथा मूल दस्तावेजों की प्रतियां संबंधित संस्थान में जमा करा सकती हैं। वहीं नए आवेदक भी निर्धारित ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

22 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से मेरिट के आधार पर दस्तावेजों की जांच एवं काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। संस्थान के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं से कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। अवधान शुल्क के रूप में जमा एक हजार रुपये प्रशिक्षण निर्बाध रूप से पूर्ण करने पर वापस किए जाएंगे।

संस्थान ने इच्छुक महिलाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश का लाभ लिया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें