गंजबासौदा नई हलचल
नगर में श्रद्धा, समर्पण और सांप्रदायिक सौहार्द की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली। सिंधी कॉलोनी निवासी वयोवृद्ध सरदार मलिक सिंह (उम्र लगभग 94 वर्ष) ने जैन साध्वी के प्रति अपनी 20 वर्षों की अटूट श्रद्धा को जीवन के बाद भी जारी रखने के लिए एक अनुकरणीय पहल की है।
जानकारी के अनुसार सरदार मलिक सिंह पिछले 20 वर्षों से निरंतर परम पूज्य आर्यिका रत्न माताजी श्री 105 दृढ़मति माताजी को प्रतिवर्ष साड़ी (वस्त्र) भेंट स्वरूप भेजते आ रहे हैं। अपनी इस परम्परा को अपने जीवन के बाद भी अटूट बनाए रखने की इच्छा से उन्होंने 50,000 रुपये की पोस्ट ऑफिस एफ.डी कराई है।
उन्होंने इस एफ.डी को स्थानीय समाजसेवी विपिन जैन को सौंपते हुए वचन लिया है, कि इस एफ डी से प्राप्त होने वाले वार्षिक ब्याज से प्रतिवर्ष माताजी तक साड़ी पहुँचाने की जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहें। उन्होंने बाकायदा हाथ से लिखकर अपनी यह वसीयतनुमा इच्छा भी श्री जैन को सौंपी।
उल्लेखनीय है, कि सरदार मलिक सिंह कई वर्षों से त्योंदा रोड सिंधी कॉलोनी मंदिर में रहते हैं और कई संस्थानों में अपना सहयोग प्रदान करते रहते हैं ।उनके साथ उनकी पुत्री भी रहती हैं ।उनके भाव भी समाज सेवा में सदैव समर्पित रहते हैं । मलिक सिंह की सुपुत्री नित्यप्रति सिंधीकॉलोनी गुरुद्वारे में अपनी सेवाएँ प्रदान करती हैं ।94 वर्ष की आयु में भी संतों के प्रति इस तरह का निश्छल प्रेम और सर्वधर्म समभाव की भावना पूरे नगर के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नगर के प्रबुद्धजनों ने सरदार मलिक सिंह जी की इस पावन सोच की सराहना करते हुए पूरा जैन समाज उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की









