मालिक के ही 27 लाख ले के फरार हुआ ड्राइवर पुलिस ने किया गिरफ्तार 24.50 लाख की राशि बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर नई हलचल इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में व्यापारी के 27 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए आरोपी ड्राइवर रोहित कोसे के मामले में राऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से चोरी किए गए 27 लाख रुपये में से नकद 24.50 लाख रुपये बरामद कर लिये हैं। इसकी जानकारी जोन-1 डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी।
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी 5-6 दिनों तक इंदौर में ही एक किराए का फ्लैट लेकर छिपा रहा और उसके बाद राजस्थान के सांवरिया सेठ और बालाजी मंदिर दर्शन करने चला गया था। पुलिस ने आरोपी को सांवरिया सेठ से लौटते ही दबोचा था। बाकी बचे ढाई लाख रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगीबता दें कि शहर के राऊ थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुरानी क्रेन बेचने से मिले 27 लाख रुपये से भरा बैग लेकर उनका नया ड्राइवर रोहित कोसे लेकर फरार हो गया है। यह घटना तब घटी जब फरियादी ढाबे पर चाय पीने रुका था। पुलिस ने मामले को गंभीरत से लिया और तत्काल ही एक्शन लेते हुए राऊ पुलिस ने पहले आरोपी के घर के पास से गाड़ी बरामद की और फिर तकनीकी सर्विलांस के आधार पर सांवरिया सेठ से लौटते ही आरोपी रोहित कोसे को धर दबोचा।किराए के फ्लैट में छिपकर रह रहा था आरोपी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चोरी करने के बाद आरोपी 5-6 दिनों तक इंदौर में ही एक किराए का फ्लैट लेकर छिपा हुआ था और इसके बाद धार्मिक स्थलों के दर्शन करने राजस्थान चला गया था।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 24,50,000 की भारी भरकम नकदी बरामद कर ली हैपूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में तुकोगंज थाने में चोरी का केस दर्ज है और व्यापारी ने महज 2-3 दिन पहले नौकरी पर रखा था। फिलहाल राऊ पुलिस बाकी बचे ढाई लाख रुपये की रिकवरी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें