विदिशा नई हलचल
विदिशा के नंदवाना क्षेत्र स्थित राधारानी मंदिर में राधा जन्मोत्सव (राधाष्टमी) के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एस.डी.एम विदिशा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, मार्ग व्यवस्था एवं मंदिर के प्रवेश द्वार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया गया।उल्लेखनीय है कि नंदवाना क्षेत्र स्थित यह मंदिर वर्ष में केवल राधा जन्मोत्सव (राधाष्टमी) के अवसर पर ही आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधारानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे









