बर्तन बेचने की आड़ में घरों की रेकी कर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

कुरवाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, उत्तर प्रदेश निवासी महिला से चोरी के आभूषण जप्त, अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी

कुरवाई  नई हलचल कुरवाई पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरवाई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना कुरवाई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रकरण में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब ₹5 लाख कीमत के सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण बरामद किए गए हैं।
थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 303(2) BNS के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अन्नू राधा, उम्र 28 वर्ष, पति शत्रुघ्न साहनी, निवासी ग्राम बिहार नगर मवैया, थाना आलमबाग, जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मजदूरी के साथ फेरी लगाकर बर्तन बेचने का कार्य करती थी।बर्तन बेचने के बहाने घरों की रेकी पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बर्तन बेचने के बहाने लोगों से संपर्क करती थी। इसी दौरान वह घरों एवं वहाँ मौजूद परिस्थितियों की जानकारी लेती थी तथा महिलाओं से बातचीत कर उनका विश्वास हासिल करती थी। मौका मिलने पर घर में रखे आभूषण चोरी कर वहाँ से निकल जाती थी।

करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से करीब ₹5,00,000/- कीमत के विभिन्न सोने-चांदी के आभूषण
सोने का मंगलसूत्र,
लाल मोतियों की माला/ब्रेसलेट एवं गोल्डन पेंडेंट,
चांदी की पायल की जोड़ी,
चांदी के कड़े/छल्ले,
सोने-चांदी के कान के टॉप्स/झाले एवं रिंग्स सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।

अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी
आरोपी महिला के विरुद्ध प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद मशरूका को सुरक्षार्थ मालखाना में जमा कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई के नेतृत्व में की गई।
निरीक्षक आर.के. मिश्रा (थाना प्रभारी कुरवाई), उप निरीक्षक रघुपति यादव, प्रधान आरक्षक विपिन, प्रधान आरक्षक टीकाराम, प्रधान आरक्षक भानु, आरक्षक लखन, महिला आरक्षक डिम्पी राय, सैनिक परमानंद एवं थाना कुरवाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें