नई हलचल की खबर का असर पुलिस की सघन चेकिंग में बने 7600 के चालान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल थाना  अंतर्गत आरी घाटी क्षेत्र में थाना प्रभारी लटेरी एवं थाना स्टाफ द्वारा शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों के पालन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान कुल 24 चालान बनाए गए।
चालानों से समन शुल्क ₹7,600/- प्राप्त किया गया।
वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु जागरूक किया गयाथाना प्रभारी श्री टांडिया ने कहा कि अभी हम सिर्फ समझाईश दे रहे है आगे नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी बस ड्राइवर कंडेक्टर की भी ड्रेस ना पहनने ओर बसों में किराया सूची न चिपकने की शिकायतें है शीघ्र कार्यवाही होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें