जनविश्वास अभियान के तहत अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आनंदपुर नई हलचल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तहसील के उनारसी और खैरखेड़ी क्लस्टर में शामिल लगभग 24 पंचायतों में जिले के नोडल अधिकारियों ने भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को जानकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में आनंदपुर पंचायत भवन में जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अपर कलेक्टर (विकास) ओमप्रकाश सानोडिया सहित जिले के अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर गांव की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ओमप्रकाश सानोडिया को आनंदपुर के ग्रामीण जनों रास्ते मे रोक कर श्मशानघाट पर कियें अतिक्रमण को बताया और इसको मुक्त कराने हेतु कहां

इनका कहना
तहसील के उनारसी और खैरखेड़ी क्लस्टर की लगभग 24 पंचायतों में जिले के अधिकारियों का भ्रमण हुआ है। ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं को संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
अनिल कछमारे
एसडीएम लटेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें