लटेरी शांति समिति की बैठक संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  लटेरी नई हलचल आज दिनांक 12.09.2026 को थाना लटेरी परिसर स्थित मीटिंग हॉल में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में   एसडीएम लटेरी  एवं एसडीओपी लटेरी  के निर्देशन में थाना प्रभारी लटेरी द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणजनों, डीजे संचालकों, पत्रकार बंधुओं एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ आगामी त्यौहारों की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में आगामी गणेश उत्सव, नवरात्रि उत्सव, डोल ग्यारस एवं अन्य त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया, कि वे रात्रि 10:00 बजे तक ही कम आवाज में डी. जे. बजाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी। अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से कहा कि वह अपने पंडाल पर हर समय दो वॉलिंटियर्स तैनात करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दे सकें। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी, एस.डी.ओ.पी,, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विद्युत मंडल के अधिकारी व कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें