शराब के नशे में पुल से 50 फिट नीचे गिरी थार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर नई हलचल । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रफ्तार और नशे की लत का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। जब राजेंद्र नगर ब्रिज पर अनियंत्रित हुई एक थार गाड़ी रैलिंग तोड़कर सीधे 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थी प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, वाहन अत्यधिक स्पीड में थी और आशंका जताई जा रही है कि चालक ने शराब के नशे में गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था। गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्रिज की सेफ्टी रैलिंग को तोड़ते हुए नीचे आ गिरी। गनीमत ये रही कि एयरबैग खुल गए जिससे जान बची
इस भीषण दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के वक्त थार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे गाड़ी में सवार अन्य लोगों की जान बाल-बाल बच गई।एक बड़ा टल गया क्योंकि जिस वक्त गाड़ी नीचे गिरी, उस समय वहां से कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा जन हानि हो सकती थी । घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को क्रेन की मदद से हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि चालक ने शराब पी रखी थी या नहीं घायलों का इलाज जारी है क्या कहते है प्रत्यक्ष दर्शी में उसी पुल से गुजर रहा था गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि अन्य वाहन भी बच गए ओर किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतनी ऊपर से गिरने के बाद कोई बचा होगा जब लोहे की गाड़ी चपटी हो गई निश्चित ही चालक नशे में रहा होगा राजू प्रजापति प्रत्यक्ष दर्शी इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें