ट्रक बना गौ बंश का काल 15 गौ वंश को की घटना स्थल पर दर्दनाक मृत्यु 7 घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल  बीती रात लटेरी से मधुसूदन गढ़ रोड पर ताजपुरा के आगे 1 तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक आर जे 09जी ई 5727 ने गायो के 1 झुंड को कुचल दिया हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने देखाउसकी रूह उठी 15 कुछ गायों के शब इधर उधर बिखरे पड़े थे कुछ ट्रक के नीचे , 7 के गंभीर अवस्था में घायल। ट्रक टक्कर के बाद भागने में सफल मात्र इस लिए नहीं हो पाया क्यों कि गायों के शब ट्रक के नीचे फंस गए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस के अधिकारी एसडीओपी श्री अमरेश बोहरे ओर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे रात को ही जेसीबी की सहायता से गड्ढा करवा के गायों के उपहटवाए गए ट्रक चालक ने बताया कि मोड़ पर अचानक सामने से बोलेरो आ जाने से ऐसा हुआ ये तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा क्यों कि जहां घटना हुई वहां मोड़ नहीं था और ट्रक खाली था तो तेज गति से दौड़ रहा था क्या इतनी गायों को देखने के बाद भी ट्रक धीमा नहीं कर सका और सामने से कोई वाहन आ रहा था और गाय सड़क पर थी फिर क्यों नहीं धीमी की रफ्तार? पुलिस ने मोके से ड्राइवर धारा सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने अपराध क्रमांक244 धारा 281,325,VNS के अंतर्गत ओर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के अंतर्गत मामला दर्ज किया ओर ट्रक जप्त कर लिया ओर घायल गायों को नगर परिषद की सहायता से गौ शाला भेजा गया जहां इलाज जारी है पर प्रश्न ये है कि सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को आदेश है कि गाय सड़कों पर न बैठे नगर में भी गाय मुख्य सड़कों पर विचरण करती दिखाई देती है सरकार द्वारा गायों के लिए गौ शाला खोली गई फिर गाय क्यों सड़कों पर मर रही गाय के नाम पर राजनीति सब करते है मुख्यमंत्री जी मोहन यादव ने कोलु आ पठार पर गौ अभ्यारण की घोषणा की थी पर वो भी हवा में ही है रोज लोग सड़कों पर बैठी गायों से टकरा के घायल हो रहे ओर गाय मर रही जिम्मेदार बस राजनीति कर रहे क्या कहना है इनका मैने भी अखबार में पढ़ा था कि यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने कोलू आ पठार में गौ अभ्यारण की बात की थी, पर अभी विलंब क्यों हुआ इसमे,इसकी जानकारी ली जाएगी, कल की घटना दुखद है है और हम सब गौ भक्त है हम सबक गौ माता की दशा सुधारने सोचना पड़ेगा अकेले सरकार इसके लिए जिम्मेदार नहीं हम भी उतने ही दोषी है माननीय मुख्यमंत्री जी ओर विधायक जी के निर्देश अनुसार गौ शाला का विस्तार हो रहा है जल्दी ही ओर गौ माता को स्थान मिलेगा राम गुलाम राजोरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष लटेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें