गंजबासौदा नई हलचल गुलाबगंज रोड पर पचमा के पास 10 एवं 11 अगस्त की दरमियांनीं रात सड़क पर चल रही, या बैठी हुई तीन गायों को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन गायों की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना स्थल को देखने से पता चलता है, कि यह कितनी जोरदार टक्कर रही होगी ,क्योंकि कार के आगे का बंफर एवं साइड में लगा हुआ मडगारडर टूट के गाड़ी से अलग हो गया है। वहीं अन्य कलपुर्जे टूटे हुए पड़े हैं। टूटे हुए बंफर पर गाड़ी क्रमांक MP40 CA 2837 अंकित है। दुर्घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि चालक एवं गाड़ी में सवार अन्य यात्रियों को भी अवश्य चोट आई होंगीं









