कब तक घर में बैठकर ड्यूटी करते रहेंगे जिम्मेदार, कब तक कटता रहेगा लटेरी का जंगल?

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  लटेरी /विदिशा नई हलचल सोहन भार्गव सवाल बहुत सीधा है पर इसके जवाब उतने ही टेढ़े-मेढ़े ओर ये 100%सत्य है आज हमारे पत्रकार साथी द्वारा लटेरी से मधुसूदन गढ़ रोड NH 752 B पर ये विडियो बना के वन विभाग की एक बार फिर पोल खोल दी जिसमें जंगल बचाने की बड़ी बड़ी बाते जिम्मेदार करते है क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा भी विधानसभा में तक वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर चुके हैं निरंतर लटेरी का जंगल कट रहा है आखिर जिम्मेदार कर क्या रहे हैं जब नेशनल हाईवे पर लकड़ी चोर पेड़ों को काट कर ले जा रहे हैं फिर गांव की पगडंडियों पर तो सुरक्षा का कोई मतलब ही नहीं है निरंतर यह खबरें प्रकाशित होती रही है की मोटरसाइकिलों से रोज लड़कियों की तस्करी की जाती है जिन्हें सुठालिया, मनोहर थाना आदि स्थानों पर भेजा जाता है परंतु यह लड़ी जा कैसे रही है क्या कोई चौकसी नहीं कहने को तो चंदेरी में वन विभाग का चेक पोस्ट है, *वन अमला कहा करता है पहरेदारी क्या मुख्य मार्ग पर किसी की जिम्मेदारी नहीं ओर जिसकी ड्यूटी थी वो कहा थे इसी प्रकार अगर जंगलों का विनाश होता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब लटेरी में शुद्ध हवा को तक लोग तरस जाएंगे जहां एक ओर सरकार वनों की कटाई रोकने बड़े बड़े दावे करती है और नगर वन विभाग कर्मचारी साइकिल से जलाऊ लकड़ी लाने पर उसकी साइकिल जप्त कर लेते है या किसी दिन 1 बाइक जो धोखे से पकड़ी जाती है को पकड़ के फोटो खींचते दिखते है और एक कटु सच्चाई ज्यादा तर कर्मचारी आपको वॉट्सएप्प चलाते आराम करते मिल जाएंगे जब की उनकी ड्यूटी अपनी बीट में वनों की सुरक्षा की होती है और अगर आपने सवाल पूछ भी लिया तो कहेंगे मेरा मोबाइल घर रह गया था वह बच्चे चला रहे थे या मैं ड्यूटी पर ही था और कभी कोई सूचना के लिए नंबर लगाया जाए तो मोबाइल बंद आएगा और बाद में बताया जाएगा कि मैं जंगल में था और जंगल में नेटवर्क नहीं आते आपकी हर सवाल का जवाब उपलब्ध है वन माफियाओ के हौसले अब इतने बढ़ चुके कि मुख्य मार्ग पर सरेआम लकड़ी चोरी हो रही है ये तो वही बात हुई, सैया भाई कोतवाल अब डर काहेका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें