गंजबासौदा नई हलचल
शहर वाचनालय में वाचनालय पाठक संघ के तत्वाधान में देश की महान साहित्यकार श्रीमती महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि , साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं विनोबा भावे की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सुनील बाबू पिंगले शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक कैलाश नामदेव ने की ।इस अवसर पर अमृतलाल झा ,विजय रैकवार, सीताराम सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इन महान लोगों के जीवन पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे वाचनालय पाठक संघ के संयोजक दीपक तिवारी ने उन तीनों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डाला और उन्हें महान साहित्यकार बतलाया। इस अवसर पर सुनील बाबू पिंगले ने बताया कि सर्वोदय नेता का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ था, उनकी माता जी का नाम रखु माई था। उन्होंने देश में एक भूदान आंदोलन चलाया जिसमें लाखों गरीब लोगों को दान की हुई जमीन निशुल्क वितरण की गई ।वहीं साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र के जीवन पर भी प्रकाश डाला। वहीं महादेवी वर्मा को उन्होंने देश का महान साहित्यकार बताया और उनको पद्म विभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको महान व्यक्तित्व का धनी बतलाया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आचरण एवं सिद्धांतों को अपने जीवन पर उतरने की आवश्यकता पर बल दिया। सेवानिवृत शिक्षक
कैलाश नामदेव ने भी उन्हें महान व्यक्तित्व का धनी बतलाया। इस अवसर पर उत्तम सोनी नेभीअपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में शहर वाचनालय प्रभारी कुलदीप राजपूत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर कर तीनों महान व्यक्तित्व के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।









