बरेली में पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर सड़क किनारे पलटा, मचा हड़कंप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली नई हलचल के सीबीगंज थाना क्षेत्र में रामपुर रोड स्थित रेनाल्ट कार शोरूम के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

टैंकर के अचानक पलटने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टैंकर में पेट्रोल-डीजल भरा होने के चलते हादसे के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है।

गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। टैंकर को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की की गई ओर क्रेनों की सहायता से टेंकर को सीधा किया सीधा करते समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी टैंकर पर पानी का छिड़काव करती रही ताकि कोई अनहोनी न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें