40 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार ब्राउन शुगर के साथ हुंडई एक्सेंट कार बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदिशा नई हलचल नशा एवं ड्रग्स के खिलाफ गंजबासौदा की जनता ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। उसके परिणाम आज पूरे जिला विदिशा में देखने को मिल रहे हैं। लगातार पुलिस कार्यवाही कर शराब, ड्रग्स, ब्राउन शुगर आदि के कारोबार में संलग्न व्यक्तियों को पकड़ रही है। आज थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख, तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख, कुल ₹14 लाख की सामग्री जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली पुलिस टीम कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम बगडरी, बैरसिया रोड, विदिशा के पास पहुंची। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अपने वाहन को वापस बैरसिया की ओर भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार को भी जप्त किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 581/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से ब्राउन शुगर के क्रय-विक्रय, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के नाम लोकेश धाकड़ पिता भगवान सिंह धाकड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी बंटी नगर, माता मंदिर के पास, विदिशा,
वीरेंद्र सिंह दांगी पिता नारायण सिंह दांगी, उम्र 43 वर्ष, निवासी पीतल मिल, जैन मंदिर के पास, विदिशा,एवं आशीष गुर्जर उर्फ आशु पिता विनोद गुर्जर, उम्र 40 वर्ष, निवासी पीतल मिल, जैन मंदिर के पास, विदिशा हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक राम मनोहर, मुकेश ठाकुर एवं सिद्धांत भदोरिया, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, राघवेंद्र सिकरवार, अखिलेश सिंह राजावत, शरद रैकवार, अमर सिंह दांगी, शुभम साहू एवं शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, नशे की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587637635 अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। विदिशा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं नशे के नेटवर्क के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें