शासकीय अस्पताल में रेफर होने वाले मरीजों को नहीं मिल रही 108 एम्बुलेंस 108 की सेवायें हुईं बेपटरी ,सेवा के लिए तरसते मरीज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा  नई हलचल
शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवा को लेकर लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहाँ अस्पतालों में गंभीर हालात में रेफर होने वाले मरीजों को 108 एम्बुलेंस की सुविधा मिल पाना बहुत ही कठिन हो गया है। हालत यह है कि अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को घंटों तक इंतजार करने के बाद व मुश्किल एम्बुलेंस मिल पा रही है या मिल ही नहीं पा रही है। ऐसे में,हृदयरोगी, एक्सीडेंट या गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को स्वयं के वाहनों से जाना मजबूरी हो गया है।
ऐसा ही एक मामला ग्राम लहदरा निवासी एहसान पुत्र शेर खां उम्र 18 वर्ष अपने ग्राम लहदरा के गांव के बाहर बकरी चरा रहा था।उसी दौरान ऊपर से निकले विद्युत तार टूट कर उस के ऊपर गिर गया।जिसकी चपेट में आकर एहसान बुरी तरह से झुलस गया।उसके परिजन उसे शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर आए। जहाँ से उसे गंभीर हालत में विदिशा रेफर कर दिया गया ।लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी उसे 108 एंबुलेंस नहीं मिल सकी और मजबूरन उसे निजी वाहन से उसे विदिशा ले जाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें