गंजबासौदा में मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल
फरियादी दीपक पिता नर्वदा प्रसाद साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी धर्मकांटा, बरेठ रोड, गंजबासौदा द्वारा अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP40MH6072 घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना गंजबासौदा शहर में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 649/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और तत्काल जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राहुल अहिरवार पिता रामबाबू अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी हथोड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP40MH6072, जिसकी अनुमानित कीमत ₹80,000/- है, बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया, सउनि राजेन्द्र शर्मा, आरक्षक प्रवेश जाट, आरक्षक सतेन्द्र तोमर, आरक्षक गौरव शर्मा, आरक्षक रत्नेश रोहित एवं आरक्षक अनिल यादव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें