गंजबासौदा नई हलचल
थाना देहात बासौदा पुलिस ने नकबजनी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण सामग्री, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी शामिल है, बरामद किया गया है। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) है।
एस.डी.ओ.पी बासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना देहात बासौदा के अपराध क्रमांक 386/26, धारा 305A, 331(4) बीएनएस में चोरी गए माल एवं आरोपियों की तलाश हेतु थाना प्रभारी बासौदा देहात के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विशेष टीम द्वारा घटना दिनांक से ही लगातार जानकारी एवं साक्ष्य एकत्र किए जा रहे थे। विश्वसनीय मुखबिर सूचना तंत्र, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तीन संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
रोहित पिता रामनारायण कुशवाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी रजोदा, थाना देहात बासौदा,
आशिफ पिता इकबाल खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी रजोदा, थाना देहात बासौदा,
विशाल पिता तोरण सिंह अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी रजोदा को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से
सोने की हार – 01 नग,
सोने की अंगूठी – 01 नग,
सोने का मंगलसूत्र – 01 नग,
चांदी की पायल – 02 जोड़ी,
बिछिया – 04 जोड़ी,
नगदी – ₹72,000,
कुल अनुमानित कीमत – करीब ₹3,00,000 प्राप्त किए हैं।
नई हलचलउक्त नकबजनी के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जय कुमार सिंह, फिंगर प्रिंट शाखा प्रभारी निरीक्षक श्री योगेंद्र साहू, सउनि मनोज तिवारी, सियाराम, प्रआर कृष्ण कुमार मिश्रा, प्रआर रवि राव, आरक्षक राकेश जाटव, आरक्षक ध्रुव विश्वकर्मा, आरक्षक राहुल, आरक्षक सतवीर एवं आरक्षक रामनिवास मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









