लटेरी में यादव समाज ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया कन्हैया का जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरीनई हलचल में यादव समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। भगवान श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों द्वारा किया गया नृत्य सभी को मंत्रमुग्ध कर गया। शोभायात्रा में ताशा पार्टी और डीजे की धुन पर युवा वर्ग नाचते-गाते हुए चल रहे थे और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगा रहे थे।

यह भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौराहे पर पहुंची। जहाँ नगर परिषद लटेरी द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जय स्तंभ चौराहे पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, रामगुलाम राजोरिया नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि संजय अत्तू भंडारी, पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, यादव समाज के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें