लटेरी नई हलचल नगर में अन्नदाता के आराध्य, हलधर भगवान श्री बलराम जी के पावन जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धाकड़ (किरार) समाज द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक ‘श्री धरणीधर जन्मोत्सव चल समारोह’ का आयोजन किया गया।
भगवान श्री बलराम जी हल और मूसल धारण करने वाले किसान के आराध्य देव हैं। धाकड़ समाज अन्नदाता समाज है, इसलिए आज का यह उत्सव और भी विशेष रहा। संपूर्ण लटेरी नगर “जय धरणीधर – जय बलराम” के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गुंजायमान रहा।
भव्य शोभायात्रा का आयोजन:
धाकड़ समाज द्वारा निकाली गई यह विशाल शोभायात्रा माता मंदिर, सिरोंज चौराहा लटेरी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौराहे पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह धर्मप्रेमी नगरवासियों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया।
भाजपा परिवार द्वारा भव्य स्वागत:
इस पावन अवसर पर सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय उमाकांत शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में भाजपा परिवार एवं नगर परिषद लटेरी द्वारा जय स्तंभ चौराहे पर चल समारोह का पुष्पवर्षा कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात भगवान श्री बलराम धरणीधर जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह बघेल विधायक प्रतिनिधि संजय अत्तु भंडारी , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि,, समस्त पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा परिवार उपस्थित रहा।
समारोह में धाकड़ समाज के वरिष्ठजन, युवा शक्ति एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नगरवासी उपस्थित रहें
अंत में धाकड़ समाज समिति द्वारा सभी नगरवासियों, भाजपा परिवार एवं नगर परिषद का आभार व्यक्त किया गया एवं सभी को धरणीधर जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई









