(लटेरी जिला विदिशा नई हलचल ) नगर में आज जगह जगह मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम हुए जिसमें श्रीजी पुरम स्थित चितचोर सरकार का मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा मंदिर को बाहर से शानदार लाइटों से सजाया गया और मंदिर के भीतर फूलों से सजाया गया।भगबान का अभिषेक 10 बजे से प्रारंभ हुआ । इतनी बारिश का मौसम में भी श्रद्धालुओं को मंदिर आने से नहीं रोक सका अभिषेक के पश्चात विष्णु सहस्त्रनाम का जब भी किया गया तत्पश्चात रात 12:00 बजे चितचोर सरकार मंदिर में श्री कृष्ण का जन्म हुआ, वहां पर दो झांकियां एक झांकी श्रीनाथजी की दूसरी झांकी भगवान कृष्ण बलराम की जिसमें दोनों पालने में झूल रहे है बनाई गई भगवान चितचोर का श्रृंगार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था पूरे मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही थी फिर आरती की गई ओर कीर्तन हुआ आज 5 तारीख को शाम 5 बजे मटकीफोड प्रतियोगिता बच्चों के लिए रखी गई गई एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है रात्रि 8 बजे से भजन संध्या ओर नंदोत्सव का आयोजन किया गया साथ ही महिलाओं एवं बच्चों द्वारा मटकी भी फोड़ी गई महिलाओं में नीतू शर्मा ने मटकी फोड़ी बच्चों के भी खासा उत्साह देखने मिला फिर देर रात तक भजन कीर्तन चलते रहे









