(आगरा नई हलचल) थाना एकता क्षेत्र के गांव पचगाईं खेड़ा में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां पिता चंद्रवीर ने अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी लक्ष्मी की लोहे के औजार से हमला कर हत्या कर दी। सिर और गले पर कई वार होने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि किशोरी का पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था दो दिन पहले वह घर से गायब भी हो गई थी जिसके बाद परिवार में काफी तनाव था गुरुवार को गुस्से में आकर पिता चंद्रवीर ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया हत्या के बाद आरोपी पिता खुद थाना एकता पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही डी सीपी अली अब्बास एसीपी ताज सुरक्षा यतेन्द्र सिंह नागर और थाना एकता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









