सिरोंज से 1 बार फिर अन्याय मेहलुआ चौराहे से कुरवाई-बीना-खिमलासा-मालथौन 67.11 किमी मार्ग फोरलेन से जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधी कनेक्टिविटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले को मिला एक और फोरलेन, ₹2777 करोड़ मंजूर सिरोंज को फिर छोड़ा किसके इशारे पर काटा सिरोंज का नाम ?

 

(विदिशा नई हलचल). जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। यह परियोजना विदिशा, गंजबासौदा, शमशाबाद, सिरोंज, कुरवाई, बीना, खुरई क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी। मप्र कैबिनेट ने जिले मेहलुआ चौराहा से मालथौन तक 67.116 किलोमीटर लंबे मार्ग के 4-लेन चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है परंतु सिरोंज को इसमें भी नजर अंदाज किया गया है इससे पूर्व विदिशा कोटा में भी सिरोंज लटेरी की उपेक्षा हुई जिससे विधानसभा वासियों में गहरी नाराजगी देखने मिल रही है । यह मार्ग बनने के बाद विदिशा-बीना क्षेत्र सीधे एनएच-44 (जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी) कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग की दूरी 73 किलोमीटर है जो 6 किलोमीटर घटकर 67 किलोमीटर रह जाएगी और मार्ग बहुत अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार इस परियोजना की कुल लागत 2776.83
करोड़ रुपए है, जिसमें भू-अर्जन के लिए 428.94 करोड़ रुपए शामिल है। वर्तमान में यह मार्ग मुख्य रूप से 2-लेन है, जबकि इस पर यातायात का दबाव 14,429 पीसीयू तक पहुंच
रिफाइनरी, थर्मल पावर प्लांट और चुका है। बीना क्षेत्र में बीपीसीएल बड़े रेलवे यार्ड के कारण भारी वाहनों का दबाव बहुत अधिक है, जिससे आए दिन जाम और हादसे होते हैं। फोरलेन बनने से यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। इस मार्ग के फोरलेन होने से बीना रिफाइनरी, थर्मल पावर प्लांट और औद्योगिक क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही इसका सीधा जुड़ाव एनएच-346, एनएच-44 व एनएच-934 से होगा, जिससे माल परिवहन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स आसान होगा और क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अगर ये मार्ग सिरोंज तक जुड़ जाता तो एन एच 752 बी से भी जुड़ने से सभी मार्ग आपस में जुड़ जाते चूकि 17 जनवरी को खुद नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान द्वारा विदिशा में सिरोंज से बीना 4 लेन के लिए 1000 करोड़ की घोषणा की थी और विदिशा कोटा से सिरोंज विधानसभा जुड़ेगी यही घोषणा मंच से की गई थी इसका वीडियो भी हमारे पास है परंतु दोनों ही से सिरोंज का नाम हटा दिया गया आखिर कौन है इसके पीछे?
चार बायपास बनेंगे
परियोजना के तहत वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को जाम से राहत देनें के लिए कुल 19.07 किमी के 4
बायपास बनाए जाएंगे। जिसमें कुरवाई बायपास 3.0 किमी, लायरा बायपास 2.17 किमी, बीना बायपास 10.1 किमी, खिमलासा बायपास -3.8 किमी का होगा। अब यह मार्ग आधुनिक इंजीनियरिंग की सभी सुविधाओं से लैस होगा, इसमें 4 मेजर ब्रिज, 29 माइनर ब्रिज, 3 2 रेलवेओवरब्रिज (आरओबी) फ्लाईओवर, १ व्हीकल अंडरपास (वीयूपी) बनेंगे।
क्या कहना है इनका मेहलुआ चौराहे से मालथौन लंबे मार्ग को चार लेन में चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग पर तक करीब 67 किलोमीटर
14,429 पीसीयू से अधिक यातायात दर्ज किया गया है, जिसके कारण चार लेन उन्नयन अत्यंत आवश्यक हो गया है। मार्ग की प्रस्तावित लागत 22,776.83 रुपए है। इससे यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन सुगम बनेगा और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
राकेश सिंह, मंत्री लोक निर्माण विभाग
भाजपा सरकार निरंतर सिरोंज की अनदेखी कर रही है पहले विदिशा कोटा मार्ग ओर अब मेहलुआ चौराहे से कुरवाई-बीना-खिमलासा-मालथौन मार्ग में भी सिरोंज को काट दिया इसपर ना तो विधायक ने कुछ बोला ओर ना सांसद ने पर हम ऐसा नहीं होने देंगे हम आंदोलन करेंगे जब की क्यों कि विदिशा के मंच से इनकी घोषणा हुई थी और दैनिक भास्कर सहित कई बड़े अखबारों ने ओर टीवी चैनलों ने खबर प्रकाशित की थी पर कुछ महीनों में ऐसा क्या हो गया जो सिरोंज का नाम काटना पड़ा सुरेंद्र रघुवंशी किसान नेता कांग्रेस पार्टी सिरोंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें