राज्यपाल श्री पटेल ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल नई हलचल राज्यपाल श्री मंगुभाई  पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राखी का पर्व, भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है। हमें भाई-बहन के पवित्र प्रेम, पारिवारिक समरसता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने रक्षाबंधन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के प्रति सम्मान और प्रगति के भाव को आत्मसात करने और मातृशक्ति के सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने की अपील की  है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें